सरूरपुर। ईओ को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। स्वयं
- भारतीय किसान यूयिन तोमर ने ईओ को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने ईओ को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों के समाधान के लिए 10 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि तय समय में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में वार्ड 10 में खपराना वाले रास्ते पर आए दिन होने वाले हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने और कस्बे की टूटी सड़कों व गड्ढों की मरम्मत कराने, सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई, कूड़े के ढेर हटाने, नालियों और नालों की सफाई तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। संगठन ने खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने, मच्छरों से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव कराने, सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई और उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने समेत अन्य मांगे शामिल रही। साथ ही नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों के खर्च और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
भाकियू तोमर ने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महाराज, सलीम, मारूफ, मोमिन, तौफीक, शौकीन और दिन मोहम्मद मौजूद रहे।