फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंतरिक अंक अपलोड न करने पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड द्वितीय वर्ष (2026) की आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक सभी कॉलेज बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण कर आंतरिक परीक्षाएं (थ्योरी, प्रैक्टिकल/मौखिक से पूर्व) समाप्त करके अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल https://annual.ccsuniversityweb.in/ पर अपलोड करना अनिवार्य है। इससे प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं में योग्य छात्रों को कोई रुकावट नहीं आएगी। तकनीकी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 807791145 एवं 8078132884 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि आंतरिक अंक अपलोड न होने पर संबंधित छात्रों को प्रैक्टिकल/मौखिक परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, छूटी परीक्षा से पहले अंक अपलोड होने पर बाद में भाग लिया जा सकेगा। एनसीटीई नियमों के मुताबिक बीएड पाठ्यक्रम की अधिकतम अवधि तीन वर्ष है। इसके बाद प्रवेश स्वतः समाप्त हो जाएगा। अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ एनसीटीई एवं शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और दंडात्मक कार्रवाई होगी। ऐसे महाविद्यालयों का नाम 2026-28 सत्र की काउंसलिंग सूची में भी शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें