फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से पूर्व सुरक्षा उपाय हेतु रामगंगा बांध से चेतावनी जारी

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने मानसून को लेकर रामगंगा नदी के तटों पर बाढ़ से पूर्व सुरक्षा के उपाय हेतु चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सात जनपदों के जिला अधिकारियों के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा उपाय पहले से ही करने को चेताया गया है। रामगंगा बांध के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा के अनुसार रामगंगा बांध के जलाशय का भंडारण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांध से पानी की निकासी शनिवार सुबह से बंद कर दी गई है। नदी के बहाव क्षेत्र को लोगों ने खेती व आबादी का विस्तार कर अवरुद्ध किया है। बाढ़ से पूर्व ही प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को हटा लिया जाए, जिससे धन जन की हानि से जल प्रवाह के समय बचा जा सके। nसात जनपदों में होता है जल प्रवाह : कालागढ़ बांध से अफजलगढ़ बैराज, हरेवली व खो बैराज से नदी में पानी की निकासी की जाती है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के डीएम को बाढ़ से पूर्व ही सुरक्षा उपाय करने के लिए लिखा गया है। nकितना प्रवाहित हो सकता है नदी में पानी : निम्न बाढ़ की स्थिति में 25 से 75 हजार क्यूसेक, मध्यम बाढ़ में 75 से एक लाख पच्चीस हजार क्यूसेक, उच्च बाढ़ में एक लाख पिछत्तर हजार क्यूसेक व अंकन सूची बाढ़ के दौरान इससे भी अधिक जल की निकासी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें