फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कंकरखेड़ा की दो सेवा बस्तियों में महिलाओं व बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गंदगी में बहुत-सी बीमारियां पनपती हैं। सभी को अपनी बस्ती में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सभी को सर्दी से बचाव के लिए शरीर को गर्म कपड़े से ढकने की सलाह दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन, सचिव अशोक शर्मा, पूनम आदि सदस्यगणों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें