माछरा/मुंडाली। विजय दशमी के पर्व पर माछरा एवं मुंडाली मेले का आयोजन किया गया। जहां रात 8:30 बजे राम द्वारा रावण का वध करने पर रावण के पुतले का दहन किया गया। माछरा में रामलीला मैदान में राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण की सवारी निकाली गई। मेले का उद्घाटन इंजीनियर नगेंद्र शर्मा ने किया। मुंडाली में मेले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के पुत्र प्रदीप त्यागी ने किया। मेले में अनेक लोगों ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया। कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ।
माछरा के रामलीला मैदान में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले की व्यवस्था बनाने में बिजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, ताराचंद, संजय सैन, राकेश सैनी, लोमश त्यागी, तरुण त्यागी, दीपक त्यागी उर्फ दीपू त्यागी का सहयोग रहा।
उधर, मुंडाली में राम की सवारी निकाली गई। राम ने नाभि में बाण मारकर रावण का वध किया। मेले की व्यवस्था बनाने में रोबिन तोमर, मिंटू गुप्ता, सुंदर फौजी, रामोतार सिंह तोमर आदि का सहयोग रहा।