फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद का एनकाउंटर: बच्ची से दरिंदगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, नौ माह से थी आरोपी की पुलिस को तलाश

Mon, 13 Oct 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में एक और बदमाश का एनकाउंटर किया गया है। मेरठ की सरूरपुर पुलिस के साथ इनामी बदमाश की मुठभेड़ हुई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी बदमाश की पुलिस को नौ माह से तलाश थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी की पुलिस को नौ महीने से तलाश थी। मेरठ की सरूरपुर पुलिस के साथ सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शहजाद उर्फ निक्की मारा गया। 
विज्ञापन


वह बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर साकिस्त का रहने वाला था। नौ महीने पहले उसने पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। इससे पहले भी वह एक बालिका के साथ दुराचार करने के मामले में जेल में भी बंद रहा है। 

जेल से छूटने के बाद उसने फिर से मासूम के साथ दरिंदगी की थी। नौ महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार रात को भी उसने पीडित बच्ची के घर पर फायरिंग करके मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में लगी हुई थी पुलिस
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि रात से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। सोमवार सुबह सरूरपुर थाना पुलिस जोड़ा प्याऊ के पास सरधना बिनोली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर की बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। 

 
विज्ञापन

इलाज के दौरान आरोपी की मौत
जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसने अपना नाम शहजाद उर्फ निक्की बताया पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि उस पर संगीत अपराधों के सात मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें