फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैमीद की हत्या में वांछित आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। अम्हैड़ा रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर 10 अक्टूबर को जई गांव निवासी मरीज फैमीद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाई थी। पुलिस ने इस मामले में शिवलोक कॉलोनी निवासी सुनील, सैनी गांव निवासी अरविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी पकड़ से दूर था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी को गंगानगर थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने गांव खरकाली निवासी ललित शर्मा को नाला कट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें