फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू जनित बीमारियों से प्रभावित हो रही राष्ट्र की प्रगति : अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
-संसद में भाजपा सांसद ने रखे विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने बुधवार को संसद में युवा पीढ़ी को तंबाकू, निकोटिन और इससे बने हानिकारक उत्पादों से बचाने के लिए प्रस्तुत संशोधित बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं का स्वास्थ्य, परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिरता और राष्ट्र की प्रगति तम्बाकू जनित बीमारियों से निरंतर प्रभावित हो रही है। यह विधेयक युवाओं को तम्बाकू एवं निकोटिन आधारित उत्पादों की आसान उपलब्धता से दूर करेगा और देश में बढ़ते कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में बड़ा कदम सिद्ध होगा। तस्करी, अवैध व्यापार और इन उत्पादों से होने वाली आर्थिक हानि को रोककर देश की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी। स्वस्थ नागरिक-स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने में यह विधेयक एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह बिल इसी दिशा में एक निर्णायक व प्रभावी कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें