दौराला। थाना दौराला पुलिस ने वांछित आरोपी को सकौती तिराहे से गिरफ्तार किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सकौती निवासी नंद किशोर ने जीतपुर गांव निवासी राजा उर्फ अविनाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने सकौती तिराहे के पास से आरोपी को पकड़ा। बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।