फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के पास दीवार तोड़ी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में कब्रिस्तान के पास दीवार तोड़ी, हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद में कब्रिस्तान के बीच से रास्ता बनाने के लिए कुछ लोगोें ने बृहस्पतिवार रात गली की दीवार तोड़ डाली। जिस पर हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
मोहल्ला इस्लामाबाद में बस्ती की ओर से कब्रिस्तान की तरफ जा रही दो गलियों के रास्ते को बंद करा दिया गया था। बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने गली की दोनों दीवार तोड़कर रास्ता खोल दिया। कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों को दीवार तोड़ने का पता चला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और लोगों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जिसमें दीवार तोड़ने वाले व्यक्ति ने नमाजियों की सहूलत के लिए दीवार तोड़ने की बात कही। कहा कि लोगों को मस्जिद में जाने के लिए परेशानी होती थी। फिलहाल दीवार बंद कराने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि मोहल्ला इस्लामाबाद में कब्रिस्तान की भूमि के बीच से रास्ता खोलने को लेकर विवाद हो गया था। आपसी सहमति से मामला निबट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें