फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास समारोह में दिया वाकपटुता का परिचय  

Tue, 24 Oct 2017 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि के प्राच्य भाषा विभाग में चल रहे व्यास समारोह में तीसरे दिन विद्यार्थियों ने संस्कृत में वाकपटुता का परिचय दिया। कार्यक्रम में सोमवार को वादविवाद प्रतियोगिता, काव्य पाठ व संस्कृत नाट्य मंचन हुआ। विद्वानों ने विष्णु पुराण पर शोध कर नवीन तथ्यों क ो प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


अंतरविद्यालयीन वादविवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जो किसी का बुरा नहीं सोचता उसका भी बुरा नहीं होता विषय पर विचार रखे। पक्ष में इकरा नसीम, उदारेंद्र पाराशर, इशिता सिंह व अनन्य मेहता ने विचार रखे। विपक्ष में भूमिका सिरोही, भवानेन्द्र ने विचार रखे। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर नाट्य मंचन किया। संस्कृत में संवाद बोले। शोध संगोष्ठी में संस्कृत विद्वानों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर मित्र ने अपने शोध पत्र में विष्णु पुराण में विविध दर्शनों की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद कथा में प्रह्लाद के कथन में वेदांत दर्शन, सांख्य व योग दर्शन के साथ अव्यभिचारिणी विष्णु विषयक भक्ति का संकेत मिलता है। डॉ. संतोष कुमारी ने विष्णु पुराण में उत्क्रांति का वर्णन किया, जो मृत्यु की एक प्रक्रिया है। 

कार्यक्रम में छात्रों ने संस्कृत में कविताओं का वाचन किया। इसके साथ ही विष्णु मंत्र का वाचन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल की इकरा नसीम पहली व ईशिता सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। आईआईएमटी के उदारेंद्र पाराशर तीसरे विजेता बने। केएल इंटरनेशनल की टीम ने बाबूराम स्मारयित्री पर कब्जा कर विजेता का खिताब जीता। आयोजन में मंगलवार को कालीचरण पौराणिक व्याख्यान, शोध संगोष्ठी, कथा व कवि समवाय होगा। डॉ. पूनम लखनपाल, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. नरेंद्र तेवतिया, डॉ. राजवीर, प्रीति, अंशु, स्वाति, हंस चौधरी, अभिषेक, अभिनव, वरुण मलिक, अंकुर चौधरी, विक्रांत गिरी, शुभम व कपिल ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें