फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का संक्रमित बेटा, भांजा घर से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा में कोरोना पॉजिटिव मिले व्यापारी का संक्रमित बेटा और भांजा घर से भाग गया। इसका पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों को कहना है कि दोनों की उनके संपर्क में जो भी आएगा वह संक्रमित हो जाएगा। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

खरखौदा निवासी जरनल स्टोर चलाने वाला एक व्यापारी संघ अध्यक्ष भी है। छह जुलाई को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारी से जुड़ी चेन खोजी। उनसे जुड़े 140 लोगों की जांच की गई। इसमें गांव कैली निवासी एक युवती, एक युवक और खंड विकास कार्यालय परिसर में चाय विक्रेता पॉजिटिव निकल चुके हैं। दो दिन पहले शुक्रवार को जांच में व्यापारी का बेटा और भांजा भी संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को दोनों को लेने के लिए एंबुलेंस लेकर पहुंची, लेकिन दोनों ही घर से फरार मिले। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों युवक दो दिन से बाहर ही घूम रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने एसडीएम को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें