फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मकानों दुकानों पर कार्रवाई से पहले मानवीय पहलू पर विचार करें: इन्द्रपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
.. केमिस्ट एसोसिएशन ने न्यायपालिका और सरकार से जमीनी स्थिति का पुनः अध्ययन कराने का किया निवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
होलसेल एंड रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने जागृति विहार, शास्त्री नगर के बाद अब संपूर्ण मेरठ के लिए आए निर्णय को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों की चिंता सामने रखी। संस्था के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसी भी निर्णय को लागू करते समय व्यावहारिकता, मानवीय संवेदनाओं और वर्षों से रह रहे नागरिकों के हितों को ध्यान में रखने का निवेदन किया।
महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि लोग जीवनभर की कमाई से मकान, दुकान और छोटे व्यवसाय खड़े करते हैं। अचानक कार्रवाई की स्थिति बनने से परिवारों और आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन प्रभारी अरुण त्यागी ने विकास और शहर के सौंदर्यीकरण का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कें चौड़ी हों और यातायात व्यवस्था बेहतर हो लेकिन प्रक्रिया में आम नागरिक और छोटे व्यापारी उजड़ने न पाएं।
कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेता प्रभावित लोगों की मदद करें।
संगठन की तरफ से गगन गुप्ता, राहुल जैन, राजेश कुमार आदि ने विचार प्रकट करते हुए सरकार से सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें