फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहा था, पुलिस ने छापा मारा, कर दिया हंगामा

Sat, 24 Sep 2016 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोतीगंज में शुक्रवार को रॉयल इनफील्ड की टीम ने नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने का आरोप लगाकर एक दुकान पर छापेमारी की। टीम ने पुलिस की मदद से व्यापारी को घेरकर जबरन पार्ट्स और अन्य सामान बोरों में भर लिया। इस बीच संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी और अन्य व्यापारियों ने पुलिस चौकी पर जबरन व्यापारी को छुड़ाते हुए सामान ले लिया।
विज्ञापन

सोतीगंज बाजार में मिंटू सिंह की चंचल स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान है। जहां बुलेट के अलावा अन्य वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री होती है। शुक्रवार को रॉयल इनफील्ड गुड़गांव के ऑफिस से राजेश कौशिक और अन्य लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि सोतीगंज में बुलेट का नकली सामान बेचा जा रहा है। जिसके बाद सदर पुलिस के साथ मिलकर गुड़गांव से आई टीम ने चंचल स्पेयर पार्ट्स की दुकान से बुलेट के पार्ट्स खरीदे, जो टीम ने नकली बताए। इस बीच टीम ने बोरों में पार्ट्स और अन्य सामान भर लिया। पुलिस व्यापारी को सोतीगंज चौकी ले गई।
इसपर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने व्यापारी को छुड़ाकर दुकान से लिये गये पार्ट्स भी अपने कब्जे में ले लिये। इस बीच व्यापारियों की इंस्पेक्टर सदर गजेंद्रपाल सिंह से तीखी नोकझोंक हो गई। नवीन गुप्ता ने कहा कि जिस सामान को कंपनी नहीं बना रही है उसे नकली कै से कहा जा सकता है। जो सामान है उनके बिल भी है। हंगामा करने वालों में संजय जैन, संतीशचंद जैन, विपुल सिंघल, सुभाष गुप्ता, लल्लू मक्कड़, आशू रस्तोगी, गौरव शर्मा, विजय आनंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें