करनाल हाईवे स्थित सैनिक विहार निवासी प्रशांत पुत्र राजीव गुप्ता की कॉलोनी में शाकंभरी नाम से परचून की दुकान है। वह सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और मारपीट कर उठा ले गए। इस पर परिजनों ने अपहरण का शोर मचाकर हंगामा कर दिया। वहीं, करनाल हाईवे पर सैकड़ों लोगों के साथ सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर जाम लगाने का प्रयास किया।
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, दुकानदार के परिजनों को तहरीर देने के लिए थाने ले आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें चार युवक दुकानदार को बाइक पर जबरन ले जाते हुए दिखाई दिए। पता चला कि व्यापारी को साइबर सेल की टीम उठाकर ले गई है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार व्यापारी प्रशांत ने एक माह पूर्व धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी।