फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जीतकर लौटे वुशू खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा का स्वागत करते श्रम कल्याण परिषद् के अध्यक्ष सुनील भराला? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा का स्वागत किया
विज्ञापन

- काठमांडू में वुशू में जीता स्वर्ण पदक, गांव लौटने पर हुआ स्वागत
मवाना। नेपाल के काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन खेलों में अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा ने शानदार खेल की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया। रविवार को गांव लौटने पर उनका स्वागत किया गया। गांव भैंसा निवासी किसान सुरेंद्र शर्मा के बेटे उचित शर्मा सेना में सूबेदार पद पर हैं ओर अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी हैं। काठमांडू में 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन खेलों में उचित ने प्रतिभाग किया। वहां शानदार खेल से स्वर्ण पदक जीता। रविवार को उचित का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में गांव पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील भराला ने उचित को बधाई दी। परिजनों के मुताबिक उचित ने साउथ एशियन गेम्स में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। अभी तक वह 9 स्वर्ण पदक जीत चुके हहैं। वहीं, विश्वक चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुके हैं। बताया कि उचित की तैनाती वर्तमान में सिलोंग, मेघालय में हैं। वे जीत का श्रेय माता पिता को देते है। इस मौके पर सचिन शर्मा, शुभम शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश शर्मा, नवीन बैंसला, गौरव धामा, बल्लू चौधरी व अमल खटीक आदि मौजूद रहे।
--------------------
हथियादबंद बदमाशों ने कार लूटी
मवाना। ततीना मोड़ के पास हथियारबंद बदमाशों ने युवक से मारपीट करते हुए वैगनआर कार लूट ली। पुलिस ने मौके पर घटना के बारे में जानकारी। पुलिस के मुताबिक युवक घटना की ठीक जानकारी नहीं दे पाया है। गांव करीमपुर निवासी मनोज पुत्र चतर सिंह हाल निवासी ईशापुरम कालोनी है। वह रविवार को वैगनआर कार गांव जा रहा था। ततीना मोड़ के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर रोक लिया। मारपीट करते हुए कार लूट ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार मनोज घटना की पूर्ण जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस की माने तो पीड़ित को कार नंबर तक नहीं पता है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें
बहसूमा। हिंदू जागरण मंच की बैठक दुर्गा मंदिर में हुई। मुख्य वक्ता रजनीश विश्वकर्मा ने 12 जनवरी 2020 को जिमखाना मैदान में होने वाले बलिदानों की माटी को नमन कार्यक्रम के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। जिला विधि प्रमुख देवेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम कम देखने को मिलते हैं। इस लिए अधिक मात्रा में लोगों को वहां जाने के लिए प्रेरित करें। बैठक की अध्यक्षता थाना संयोजक देवेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान प्रदीप कुमार प्रधान महमदपुर सिखेड़ा को थाना सह संयोजक बनाने की घोषणा की गई। इस दौरान प्रदीप, अर्जुन देशवाल, नितिन अहलावत, अंकित विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, जिला विधि प्रमुख विजेंद्र सिंह प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें