फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन एन्क्लेव में चला एमडीए का बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन एन्क्लेव में चला एमडीए का बुल्डोजर
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र स्थित दो कॉलोनियों में एमडीए अधिकारियों द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीए के जोनल अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अम्हैड़ा-सिखेड़ा रोड पर कसेरूबक्सर निवासी विकास द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित जा रही थी। 4500 वर्ग गज की कॉलोनी में मकान व 18 से ज्यादा दुकान शामिल थीं। इसके साथ ही वृंदावन एन्क्लेव के कॉलोनी नाइजर ने अवैध रूप से कॉलोनी के क्षेत्र को बढ़ा लिया। बृहस्पतिवार दोपहर एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। विकास द्वारा अवैध विकसित दुकान, प्लॉटिंग की बुनियाद को बुल्डोजर से तोड़ दिया। इसके बाद वृंदावन एनक्लेव के सी पॉकेट में कॉलोनी के अवैध गेट व प्लाटिंग की बुनियाद तोड़ी गई। दोनों के खिलाफ उप्र नगर नियोजन विकास अधिनियम के तहत वाद योजित किया गया। बता दें कि वृंदावन एन्क्लेव के मालिक अशोक सैनी से कुछ दिन पहले 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जिसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज है। वहीं, एमडीए के कई हजार रुपयों की देनदारी भी बताई गई है। इस दौरान नोडल अधिकारी नीरज कुमार, एसीएम ब्रहमपुरी संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें