फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वीपीसीए ने जीसीए को हराकर फाइनल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ । किला रोड स्थित गेम सिटी एरीना स्टेडियम के मैदान पर जीसीए अंडर -13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गेम सिटी एरीना और वीपीसीए एकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीपीसीए की टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। बल्लेबाज प्रांजल ने 77 गेंदों में 99 रन और अभिनव ने 51 गेंद में 63 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गेम सिटी एरीना की तरफ से आरव ने 7 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट और लव ने 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम सिटी एरीना की टीम 27.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाजी में गेम सिटी एरीना की तरफ से उत्सव ने 65 रन की पारी खेली। वीपीसीए ने फाइनल अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच प्रांजल को चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें