संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी
जिले में 1198 मतदान केंद्र और 2740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 78 मतदान केंद्र अति संवेदनशील माने गए हैं, जबकि 237 संवेदनशील केंद्र है। जहां अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से 27 कंपनी अर्धसैनिक बल, पांच कंपनी पीएसी, यूपी पुलिस के छह हजार कांस्टेबल, 900 दरोगा व इंस्पेक्टर, एक हजार हेडकांस्टेबल, छह हजार होमगार्ड और चौकीदार तैनात किए गए हैं। दो कंपनी अर्धसैनिक बल व पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। चुनाव में ब्लैक कमांडो भी तैनात होंगे। संवेदनशील केंद्रों की वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
90 स्पेशल मोबाइल टीम
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि चुनाव में 90 स्पेशल मोबाइल टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक थाने में तीन-तीन स्पेशल टीम तैनात रहेंगी। 234 सेक्टरों में पुलिस-प्रशासन की मोबाइल टीम भ्रमण पर रहेंगी। किसी भी बूथ पर या कहीं भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पांच से सात मिनट में पुलिस बल पहुंच जाएगा।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/