माछरा। खंड विकास कार्यालय माछरा और मुंडाली के रजपुरा ब्लॉक पर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली। दोनों मतदान स्थलों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण करते रहे। माछरा में शिक्षक निर्वाचन में 238 में से 104 मतदाताओं ने वोट डाले। स्नातक निर्वाचन में 433 में से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रजपुरा में स्नातक निर्वाचन में 608 में से 246 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में 264 में से 165 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान समाप्त होने के बाद बूथ एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया गया।