खरखौदा ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र में अपना वोट डालकर बाहर निकलते भाजपा नेता अतुल त्यागी (सं
खरखौदा। शिक्षक और स्नातक एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कस्बे के खंड विकास कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर शिक्षक एमएलसी के लिए 50.63 प्रतिशत और स्नातक एमएलसी के लिए 37.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 160 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 81 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 50.63 प्रतिशत मतदान और स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 552 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 208 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक एमएलसी के लिए मतदान का प्रतिशत 37.68 रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।