सरूरपुर। विधान परिषद के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते दंपती। संवाद
सरूरपुर। सरूरपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक सीटों के लिए मतदान हुआ। स्नातक सीट पर कुल 399 में से 188 मतदाताओं ने वोट डाले, जो 47.11 फीसदी रहा। शिक्षक सीट पर 97 में से 63 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका प्रतिशत 64.95 रहा। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी उम्मीदवार हैं। छह निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर सहित आठ अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।