जानीखुर्द। जानी ब्लॉक परिसर में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदाताओं में उत्साह खास नहीं दिखा, जिसके चलते मतदान की रफ्तार धीमी रही। शिक्षक सीट पर 63 फीसदी और स्नातक सीट पर महज 50 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैड़ी, चौधरी यशवीर सिंह और मीनाक्षी भराला सहित कई नेता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करते नजर आए।