फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान, लेखपाल ने बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़ पीएम श्री प्रार्थमिक विद्यालय नंबर दो में बीएलओ अंजलि शर्मा से नई वोट की जानकारी ल
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो स्कूल में लेखपालों ने बूथों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा है। लेखपाल अजय कुमार उपाध्याय और विकास कुमार ने बूथ संख्या 337 पर पहुंचकर बीएलओ अंजलि शर्मा से नई वोट की जानकारी ली। अधिकारियों ने पात्र लोगों के नाम जोड़ने और अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए। बूथ संख्या 337 पर अब तक 943 नई वोट बनाई जा चुकी हैं। दूसरी ओर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने बूथ संख्या 338 पर बीएलओ के मौजूद नहीं मिलने पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार से फोन पर शिकायत की। इस दौरान संदीप जाटव और अरुण कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें