फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूची अभियान, डीएम ने बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जनपद के सभी बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाए गए। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सरधना क्षेत्र के सलावा और दादरी स्थित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सलावा-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी के बूथों पर बीएलओ से आवेदनों की जानकारी ली। डॉ. सिंह ने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि करने की अपील की। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर और एसडीएम उदित नारायण सेंगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें