मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को इलेक्टोरल क्लब की ओर से वोटर कैंप लगाया गया। इसका संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंघल ने किया। कैंप में प्रथम वर्ष की छात्राओं को आवेदन के लिए फॉर्म-6 वितरित किए गए। उन्हें भरकर महाविद्यालय में जमा करने के लिए समझाया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन कपिल और चांद ने किया। संवाद