मेरठ। सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास के स्वयंसेवकों ने शनिवार को श्रमदान का 629वें सप्ताह में के़ ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने के. ब्लॉक तिराहे पर जाम खुलवाने में सहयोग किया और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के कप्तान पंकज गुप्ता और अरुण शर्मा रहे। इस अवसर पर बसंत चौहान, पीयूष भारद्वाज, किरण चौधरी, पुष्पा चिकारा, अनु भाटिया, संग्राम सिंह, राहुल अग्रवाल, अर्पित भारद्वाज, भानु सिंह, अमोघ कायस्थ आदि उपस्थित रहे। संवाद