मोदीपुरम- शोभित विवि में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी और वक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शोभित विवि में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से शनिवार को सीएम-युवा औद्योगिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. नवीनश त्यागी ने कहा कि आज का समय नवाचार और उद्यमिता का है और छात्रों को नए विचारों पर साहस के साथ काम करना चाहिए। वक्ता चंदन ने छात्रों को स्टार्टअप मान्यता, कर छूट, पंजीकरण प्रक्रिया और स्टार्टअप की सफलता के जरूरी तत्वों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और छात्रों को अवसरों का लाभ लेना चाहिए। दीपेंद्र कुमार ने उद्यमिता में उपलब्ध अवसरों, बाजार की जरूरत, सरकारी योजनाओं जैसे एक जिला एक उत्पाद, प्रधानमंत्री योजना, औद्योगिक सब्सिडी, सीएम-युवा पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में विकसित हो रहे नए औद्योगिक पार्कों का भी उल्लेख किया। डॉ. अशोक गुप्ता ने छात्रों को स्पष्ट योजना और सही मार्गदर्शन के साथ स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।