फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारंगपुर में वालीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में वॉलीवाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते विधायक। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को विधायक गुलाम मोहम्मद ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारे और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सलीम प्रधान, सोनू त्यागी, रामावतार त्यागी, राजकुमार त्यागी, लटूर त्यागी, बालेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें