एसपी का पत्र भी वायरल
इंटेलीजेंस एसपी द्वारा लिखा गया पत्र वायरल कर दिया गया। इंटेलीजेंस एसपी आरपी सिंह का कहना कि जो पत्र वायरल हुआ है, वह उन्हीं के द्वारा लिखा गया है। लेकिन ऐसा सामने नहीं आया कि नौ जिलों के सिपाही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे या विरोध जताएंगे। खुफिया विभाग का काम है कि वह इनपुट लेकर शासन को दे। इस मामले में जिस सिपाही ने पत्र वायरल किया है, जांच के बाद उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
एसओ के ग्रुप में मेसेज
मेरठ शहर में एक थानेदार के सीयूजी नंबर द्वारा बनाए व्हाट्सएप ग्रुप (सैल्यूट ऑफ पुलिस) में एक दरोगा ने मेसेज डाला है कि सिपाहियों को विरोध करना ही चाहिए। दरोगा और इंस्पेक्टर उनको सहयोग करें। इस मेसेज पर कमेंट भी आए हैं। इस तरह के मेसेज लिखकर पुलिसवालों को बगावत के लिए उकसाया जा रहा है। एसओ के ग्रुप में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं। मेसेज देखकर अधिकारी भी खामोश हैं।
9-10 अक्टूबर को विरोध
वायरल संदेश में लिखा है कि नौ अक्तूबर को कांस्टेबल सभी जिलों की पुलिस लाइन के मुख्य गेट के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, दस अक्तूबर को वह हाजिरी लगाकर ड्यूटी पर रहेंगे। लेकिन काम नहीं करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/