फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवेक कोहली यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से रविवार को लखनऊ में चुनाव हुए। इसमें मेरठ के विवेक कोहली को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अरुण कुमार को महासचिव चुना गया है। इस मौके पर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजीव रतन सिंह संयुक्त सचिव, बिहार और राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ अतुल सिन्हा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को संघ के चेयरमैन के पद पर नामित किया गया। कार्यकारिणी में विनीत व राजेश त्यागी को उपाध्यक्ष, राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विवेक कोहली की बात करें तो वह मेरठ के रहने वाले हैं और टेबल टेनिस व अन्य खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर यहां मेरठवासियों ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें