कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा पखवाड़ा स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेक, अनंत, केशव और आदि ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 56 किलोग्राम वर्ग में 70 किलोग्राम वजन उठाकर विवेक ने पहला, 55 किलोग्राम वजन उठाकर अक्षय ने दूसरा और 45 किलोग्राम वजन उठाकर रूद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम वर्ग में अनंत ने 120 किलोग्राम वजन उठाकर पहला,107 किलोग्राम वजन उठाकर आकाश पाल ने दूसरा और 50 किलोग्राम वजन उठाकर नक्ष चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम वर्ग में केशव शर्मा ने 70 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंश ने 55 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 88 किलोग्राम वर्ग में आसदि ने 75 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 56 किलोग्राम में वंश थापर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के अन्य अधिकारी व कोच भी मौजूद रहे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता कोच संदीप की देखरेख में हुआ।