फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में विवेक अहलावत ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
मोदीपुरम - शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले विवेक।
विज्ञापन
मोदीपुरम। बीबीएसएसएम शूटिंग रेंज मेरठ में 31 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित चौथी आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में ओम शूटिंग अकादमी के राइफल शूटर विवेक अहलावत ने स्वर्ण पदक जीता। एटूजेड कॉलोनी निवासी विवेक की सफलता पर परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रशिक्षक जोनी चौधरी के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोच ललित सिरोही और जोनी चौधरी ने विवेक को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवेक की उपलब्धि पर उनके छोटे भाई जतिन अहलावत ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने भाई की सफलता पर गर्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें