उन्होंने कहा कि अजहर मसूद कहता है कि यदि राम मंदिर बनेगा तो काबुल से लेकर दिल्ली तक लाशें बिछा देंगे। मैं उसे चुनौती देता हूं कि अगर तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो एक बार दिल्ली की तरफ मुंह करके ही देख लो। कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। दिल्ली में होने वाली धर्म सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता जुटेंगे और केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह और संचालन विकास त्यागी ने किया। कार्यक्रम में डाक्टर राजकुमार रावत, जिलाध्यक्ष मांगेराम, नवाब सिंह, शिवकुमार गौड़, श्यामवीर त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, पंकज त्यागी, हरीश शर्मा, आशीष रोड, नेपाल सिंह, विवेक त्यागी, आशुतोष गुप्ता, डाक्टर पवन सिंह, राजवीर सिंह और गजराज राणा आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर और गुजरात की याद भी दिलाई
विहिप नेता सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में पांच साल में 65 आतंकवादी पकड़े गए हैं, उनका संबंध दारुल उलूम के साथ है। इसलिए बार-बार धमकी दी जा रही है, लेकिन हिंदू समाज का सामर्थ्य बार-बार सामने आ रहा है, जिसे गुजरात में भी देखा और मुजफ्फरनगर में भी देखा। मुझे लगता है कि अब इन्हें धमकी देना बंद करना चाहिए। सुरेंद्र जैन ने कहा कि इनके संस्थापक (दारुल उलूम) के गुरु वहाबी संप्रदाय के संचालक थे और वहाबी आतंकवाद का जनक है। इसलिए साफ शब्दों में कहता कि हूं यहां से आतंकवादी पकड़े जाते हैं, आखिर क्यों? इसलिए सफाई नहीं चाहिए, इसकी जांच सरकारी एजेंसी कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/