फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की डोर काट रहा चीनी मांझा: ये वीडियो देख हर आंख हुई नम, बड़ा सवाल- कब तक यूं ही दम तोड़ते रहेंगे बेजुबान?

Fri, 07 Apr 2023 06:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फोटोग्राफर सुनील कैथवास ने जो वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है उसे देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे। 
विज्ञापन
चीनी मांझे की चपेट में आकर पक्षी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतंगबाजी का शौक रखने वालों की लापरवाही इंसानों के साथ बेजुबान पक्षियों की जान पर भारी पड़ती है। आए दिन चीनी मांझे से न केवल लोगों की गर्दन कटने की खबर आती है बल्कि आसमान में परवाज भरने वाले परिंदे भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है। जिसे देखकर आज हर कोई भावुक हो रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो देख हर आंख हुई नम
अमर उजाला के फोटोग्राफर सुनील कैथवास के कैमरे में कैद हुआ ऐसा ही दृश्य जिसने भी देखा वो हर किसी को आंखों को नम कर गया। लोग चंद मिनटों की खुशी के लिए बेजुबानों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। चीनी मांझे की चपेट में आकर अगर इन पक्षियों की जान बच भी जाती है तो पंख कट जाते हैं और फिर ये उड़ने के काबिल नहीं रह जाते हैं।
 

मांझा बन जाता है फांसी का फंदा 
फोटोग्राफर सुनील कैथवास ने जो वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है उसे देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे। साथ ही यह भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि आप जो पतंग मांझे से बांधकर आसमान में उड़ाते हैं वो पतंग कटने के बाद कैसे किसी के लिए फंदा साबित हो सकती है।  

घंटों लटका रहा बेजुबान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीनी मांझे की चपेट में आकर पक्षी की मौत हो गई है। उसकी गर्दन में मांझा फंसा हुआ है और वो लटका हुआ है। ऊपर एक डाली पर उसका दूसरा साथी इधर-उधर असहाय होकर देखता रहता है। वह घंटों उदासी में बैठा रहा। कहते हैं इंसान तो अपना दर्द किसी से बांटकर हल्का कर लेता है लेकिन ये बेजुबान पक्षी तो अपना गम भी बयां नहीं कर सकते।
विज्ञापन

क्यों चीनी मांझा माना जाता है खतरनाक?
चीनी मांझा अन्य मांझे की तुलना में काफी धारदार होता है। धारदार होने के साथ ही यह इलेक्ट्रिक कंडक्टर होता है, जिस वजह से इसे और भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कंडक्टर होने की वजह से चाइनीज मांझे में करंट आने का खतरा रहता है। इसके अलावा ये मांझा आसानी से नहीं टूटता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें