फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विपुल सिंघल अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय वैश्य संगम के द्विवार्षिक चुनाव में घोषित किए गए पदाधिकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय वैश्य संगम की ओर से द्विवार्षिक चुनाव एवं दिवाली मिलन समारोह शनिवार को गढ़ रोड स्थित सात फेरे बैंक्वेट में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संस्था के मुख्य संरक्षक एवं शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी सीपी गुप्ता और सतीश चंद्रा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें विपुल सिंघल को अध्यक्ष, आशीष अग्रवाल को महामंत्री और नवीन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुकुल मित्तल, राघव गर्ग, आलोक रस्तोगी और डॉ. विशाल जैन चुने गए। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया। मुकेश मित्तल ने व्यस्तताओं के चलते अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताते हुए विपुल सिंघल का नाम प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि वैश्य समाज की पहचान केवल व्यापार नहीं बल्कि उद्यमशीलता, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला पहुंचना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से संस्था वंचित परिवारों की सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार देश के 16 प्रदेशों और 11 अन्य देशों में है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सोमिल गुप्ता के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन विपुल सिंघल ने किया। समारोह में राजेंद्र कुमार, अशोक अग्रवाल, एमएस जैन, पीयूष आयुष गुप्ता, विकास गुप्ता, अनुपमा रस्तोगी, रुचि गुप्ता, अशोक गोयल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें