बहसूमा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करते विपिन भाटी
बहसूमा। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार भाटी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुर्जर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने समाज के युवाओं की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के विषय को प्रमुखता से उठाया।
विपिन भाटी ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने गुर्जर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। दोनों नेताओं से समाज हित में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
बहसूमा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करते विपिन भाटी