फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। एनएच 58 पर सीएचसी दौराला के सामने मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, पहला हादसा सीएचसी दौराला के सामने हुआ। समौली मार्ग निवासी सचिन हाईवे पार कर सरकारी अस्पताल की सर्विस रोड से घर लौट रहा था। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दूसरा हादसा सीएचसी के पास लोईया गांव निवासी हरिकांत के साथ हाईवे पार करते समय हुआ। कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद अज्ञात चालक भाग निकले। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। दोनों घायलों की हालत सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें