फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज भद्रकाली मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। माघ माह के दूसरे सोमवार (आज) को भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर समिति व प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। माघ महीने के प्रत्येक सोमवार को यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि माता भद्रकाली की आराधना से पशुधन की खुशहाली, परिवार की सलामती और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

सोमवार तड़के से ही यहां भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु दूध, दही, घी, मिठाई और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर माता से आशीर्वाद मांगेंगे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति व श्रद्धा के साथ दर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें