फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में विनय तोमर ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित अंडर-23 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के विनय तोमर ने कांस्य पदक जीता। विनय यहां मेरठ में गढ़ रोड स्थित राजेश तोमर कुश्ती एकेडमी में अपने कोच राजेश से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, विनय का चयन लखनऊ में 16 जुलाई को होने वाले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

पहलवान विनय तोमर कोच राजेश तोमर के भतीजे हैं। उन्होंने ग्रीको रोमन स्टाइल 60 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए हरियाणा के खेलो इंडिया के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान कपिल दलाल को तकनीकी आधार पर 12-4 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता। सोमवार को एकेडमी में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जिला संयोजक भाजपा अमित त्यागी, कोच राजेश, विनय के दादा विजयपाल सिंह तोमर ने विनय को पदक पहनाकर सम्मानित किया। विनय राष्ट्रीय स्तर पर चार पदक जीत चुके हैं। यह उनका पांचवां पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें