बड़ागांव में ग्राम प्रधान सैनिटाइज का कार्य कराते हुए।
- फोटो : KITHOR
मेरठ। ग्रामीण क्षेत्र के लोग लगातार शहरों से आ रहे लोगों से चिंता जता रहे हैं। लोगों के मुताबिक दूसरे राज्यों, शहरों से आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण हरसंभव होना चाहिए। जिससे सभी चिंतामुक्त हो सकें। कहा कि ग्रामीण अपनी ओर से पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को देहात के बाजार में भी पुलिस लगातार गश्त करती रही। कई ग्राम प्रधानों ने गांवों को सैनिटाइज किया। वहीं, बौंद्रा क्षेत्र के ग्राम छुछाई में मंगलवार को ग्राम प्रधान जगवीर ने नौबहार सिंह नागर, सतवीर, योगेश पटेल, राजदीप कुमार, सैंसरपाल के साथ मिलकर गांव को सैनिटाइज किया। टैंकर से पूरे गांव की गलियों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। वहीं, गांव नवल में भी छिड़काव किया गया। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने सभी को घर में रहने की सलाह दी। इस मौके पर भगवत सिंह, अमित कुमार, आदेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार व साहब सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दौराला क्षेत्र के लोईया गांव में गुरदीप गुर्जर ने पूरे गांव को सैनिटाइज किया गांव में मॉस्क बांटे। सभी को घर में रहने की सलाह दी। इस दौरान निर्देश, अंकित, कपिल, तालिब, रवि, मोहित, समिक, डा. आसिफ, राहिल व कपिल आदि मौजूद रहे। सरूरपुर के करनावल में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा चेयरपर्सन पुष्पा देवी ने कोरोना से बचाव के उपाय बताए। लॉकडाउन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में आने वाले लोगों को हाथ धुलने की व्यवस्था व लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सफाई नायक भूरा, बिट्टू आदि रहे। जानीखुर्द क्षेत्र के सिवाल खास को सैनिटाइज करने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया। नालियों, रास्तों की सफाई की गई। इस कार्य में शकील रजा, इमामुद्दीन, उलाउदीन मलिक, नाजिम आदि का योगदान रहा। वही जानी थाने व वहां खड़े वाहनों को पुलिसकर्मियों ने सैनिटाइज किया।
सरधना थाने को सैनिटाइज कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : SARDANA
गलियों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : PARIKESHGARH
लोईया गांव में सेनेटाइज करते गुरदीप।- फोटो : LAWARD
मवाना की गोवर्धन एनक्लेब में सैनिटाइज करते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : MAWANA