फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में मकान से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
दौराला में एक घर से बरामद की गई कच्ची शराब। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। दौराला पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दौराला स्थित एक मकान पर छापा मारकर दो सौ लीटर शराब बरामद की। मुख्य तस्कर भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने तस्कर की मां को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली, कि लॉक डाउन के दौरान शराब के ठेके बंद होने पर कस्बा निवासी एक युवक अपने भाई के साथ मिलकर रेक्टीफाइड शराब अवैध रूप से बेच रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान दोनों भाई भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब के साथ घर से तस्कर की मां को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस तस्करों की मां से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें