फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव मीणा मेहरमति में अनुसूचित जाति के लोगों की चकबंदी में बस्ती के लिए छोड़ी गई जमीन पर गांव निवासी आरोपियों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने उनकी जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव मेहरमति मीणा निवासी भूपेंद्र, नेपाल, हरिदास, हरिकृष्ण, राकेश, सनी, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, ऋषिपाल, रामबीर, गुलाब, सतवीर सिंह, श्याम सिंह, बिसनपाल, चरण सिंह, सतीश ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि चकबंदी में छोड़ी गई अनुसूचित जाति की बस्ती की जमीन पर गांव निवासी आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर अपने खेत में मिला ली है। बताया कि आरोपियों ने इससे पूर्व भी उनकी जमीन पर कब्जा किया था।
शिकायत के बाद तत्कालीन नायब तहसीलदार व लेखपाल हरबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश आरोपियों के कब्जे से उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर निशान लगाए थे, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से आरोपियों ने तहसील टीम की ओर से लगाए गए निशान को मिटाकर अपने खेत मिला लिया है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा करते हुए उनकी जमीन कब्जा मुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम दीक्षा जोशी ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें