फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से नैनो यूरिया का स्प्रे कर रहे युवकों को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव करने वाले युवकों को थाने लाई पुलिस स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से भयभीत ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव दयालपुर में फसलों में ड्रोन से नैनों यूरिया का स्प्रे कर रहे दो युवकों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हे थाने ले आई तथा जानकारी लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

कई दिनो से क्षेत्र में लगातार संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीण पूरी तरह भयभीत है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम भी लगाई गई है। ड्रोन की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंचती है तो ड्रोन को दूसरी ओर ले जाते हैं। शुक्रवार की रात को भी कई गांवों चेतावाला, रानी नगला व नगर की भीमनगर‚ न्यू ब्लाक कालोनी में ड्रोन उड़ने की सूचना मिलती रही। शनिवार को दोपहर के समय दयालपुर गांव में एग्रीस्टार कंपनी के दो कर्मचारी एक किसान के खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया का स्प्रे कर रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो एकत्र हो गए और पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे एसआई पुनीत पांडेय ने उनसे मौके पर ही ड्रोन से स्प्रे करने का डेमो देखा। इसके बाद पुलिस उन्हें वैन गाड़ी व ड्रोन समेत थाना पर ले आई। इसके बाद समस्त जानकारी करने के पश्चात ही उन्हे जाने दिया गया। स्प्रे करने वाले युवकों ने अपने नाम देवेंद्र व रोहित निवासी झुंझुनू राजस्थान बताया। उन्होंने बताया कि वे केवल दिन मे ही स्प्रे करते है तथा मवाना में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। कंपनी द्वारा जिस किसान के खेत में स्प्रे करने का आर्डर मिलता है उससे संपर्क करके खेत पर पहुंच जाते हैं। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह गांव के जनप्रतिनिधि को सूचित कर व किसान को साथ रखने के बाद ही खेत में स्प्रे करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें