आदि गुरू शंकराचार्य आश्रम के संस्थापक दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज के नेतृत्व मे ग्रामीण धरना
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगलामल में स्थित आदि गुरु शंकराचार्य तीर्थ स्थल पर कब्रिस्तान हटाने के लिए एक दिवसीय धरना स्वामी दीपक ज्ञानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया। धरने पर अपर तहसीलदार सदर पहुंची और ज्ञापन लिया। धरना देने वालों ने नाराजगी व्यक्त की कि 8 जुलाई को इसी स्थल पर अपर तहसीलदार को ज्ञापन दिया था, परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
गांव नंगलामल में आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली है। इस भूमि पर अनेक संतों ने तपस्या कर समाधि ली। इसी के पास तीर्थ स्थल की काफी भूमि है। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि उक्त भूमि पर काफी समय पहले सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी कर गांव मऊखास के मुस्लिम कब्रिस्तान दर्ज करा दिया, जो कि गलत है। उक्त भूमि पर बने कब्रिस्तान को हटाए जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।
सोमवार को स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज शंकराचार्य तपोस्थली पर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। अपर तहसीलदार सदर मेरठ विनीता चौहान लेखपाल आदि को लेकर धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कांवड़ के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के परामर्श कर कार्रवाई जाएगी। महाराज ने भूमि से संबंधित सभी कागजात व ज्ञापन अपर तहसीलदार को सौंपे और अपनी सुरक्षा की भी मांग की।
इस दौरान गजेंद्र सिंह तोमर, ब्रजेश प्रधान, शैलेंद्र शर्मा, तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र खटाना, कृष्ण तोमर, ओम तोमर, देव तोमर, अरविंद तोमर, लखमी सैनी आदि रहे।