संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव छबड़िया से ग्रामीणों का जत्था अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा के लिए बस से रवाना हुआ। राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह और भाजपा नेता संजय चौधरी ने ग्रामीणों के साथ धार्मिक यात्रा का शुभारंभ कराया।
चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के रहने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। भाजपा नेता संजय चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी ग्रामीणों के लिए माता शाकुंभरी देवी की यात्रा आयोजित कराई गई थी। भविष्य में भी इस तरह की धार्मिक यात्राएं जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि गांव के अधिक से अधिक लोगों को प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से लोगों को आपस में मिलने-जुलने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी मिलता है। बस रवाना होने के दौरान ग्रामीणों में खुशी दिखाई दी। इस मौके पर ब्रजपाल, सेंसरपाल, श्रीपाल, सुंदर, रिंकू, रामकिशन, राजेंद्र प्रजापति, रेखा, सुनीता, कालू, जसविंदर कौर, ऊषा, अमनपाल, सत्यवती, राबड़ी, संतोष, अंजली, वंदना, आदेश और शशि सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।