फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कर दूसरे दिन भी किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणो ने धरना जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली में हाईवे पर फ्लाईओवर बनवाने के लिए धरने पर ग्रामीण
विज्ञापन

माछरा। सिसौली में फ्लाईओवर की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने धरना दिया। परंतु एनएचएआई का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्रदर्शनकारियों में रोष है।
गांव सिसौली में पीआरडी स्कूल के पास किसान मजदूर संगठन व ग्रामीण दो दिन से धरनारत हैं। एनएचआई द्वारा मेरठ-गढ़ रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग सिसौली गांव के चौराहे पर ओवरब्रिज व सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। सिसौली व मऊखास के आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव इस रोड से जुडे़ हैं। यहां काफी भीड़ एवं आवागमन रहता है। चौराहे पर ही काफी बड़ा बाजार भी सड़क के दोनों तरफ बना है, जबकि मऊखास में सड़क पर ही इंटर कालेज, पुलिस चौकी चौकी, सीओ किठौर कार्यालय भी स्थित हैं, इसलिए इन स्थानों पर ओवरब्रिज बनाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने बताया कि सिसौली चौराहे से ही पचगांव, गांवडी, सिसौली आदि गांवों के किसान सड़क पार करके अपना गन्ना क्रय केंद्रों एवं नंगलामल शुगर मिल पर ले जाते हैं। जब तक ओवरब्रिज नहीं बनेगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि सड़क निर्माण का कार्य भी रोका जा सकता है। धरने पर विजय राघव, रविंद्र, अंशुल तोमर पचगांव, कुलदीप तोमर प्रधान, प्रवीण तोमर, डॉ. मनोज, पवनेश तोमर, सोनू, गजेंद्र तोमर, रोहित आदि रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें