एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और कार की
टक्कर से नाना-धेवती घायल
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के सोलाना के पास दिल्ली से मेरठ आ रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार नाना और नवजात धेवती घायल हो गए। उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मवाना निवासी वेदप्रकाश की बेटी पूजा को रात में मोदीनगर के अस्पताल में बच्ची पैदा हुई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया था। जिस समय एंबुलेंस सोलाना के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आई और यह हादसा हो गया। संवाद