फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़़ छाड़ में कोई कार्रवाई न करने पर सैकड़ों लोगों ने किया थाना घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बधौली के ग्रामीणों ने घेरा थाना
विज्ञापन

- खड़खड़ी के युवकों पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का विरोध
खरखौदा। छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध में रविवार को बधौली के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव बधौली निवासी ग्रामीणों के अनुसार उनका खरखौदा कस्बा सहित गांव से बाहर आने जाने का रास्ता पड़ोसी गांव खड़खड़ी से ही होकर गुजरता है। आरोप है कि खड़खड़ी निवासी युवक सुबह स्कूल जाने वाली छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते हैं। इतना ही नहीं शिकायत करने पर उनके परिजनों के साथ मारपीट भी करते हैं। इस मामले में गांव बधौली निवासी ग्रामीण कई बार पुलिस चौकी पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते मामले को लेकर दोनों गांव कभी भी आमने सामने आ सकते हैं। रविवार को बधौली के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थाना निरीक्षक प्रभारी मनीष कुमार बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें