फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवक के जिंदा होने की सूचना पर ग्रामीणों ने कब्र खोदी, सांप काटने से हुई थी मौत

Sat, 15 Jun 2019 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चांदीनगर में एक युवक की मौत के बाद कब्र से आवाज आने को लेकर ग्रामीणों की कब्र के पास भीड़ लग गई। वहीं ग्रामीणों ने  युवक के जिंदा होने के शक में कब्र को खोद डाला। 
विज्ञापन


चांदीनगर थानाक्षेत्र के पूरनपुर नवादा गांव में दो दिन पहले सांप के डंसने  से हुई युवक की मौत के बाद एक युवती ने कब्र से आवाज सुनाई देने का दावा कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को मृतक की कब्र के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

समाज के लोगों ने धर्म गुरुओं से कब्र से आवाज आने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने दोबारा आवाज सुनाई देने का इंतजार करने के लिए कहा। ग्रामीण आवाज सुनने के लिए घंटों तक कब्र के पास बैठे रहे। मगर दोबारा आवाज नहीं आई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुरनपुर नवादा निवासी युसूफ (30) पुत्र गाजूद्दीन अपने खेत में पानी चलाने के लिए नाली साफ कर रहा था। उसी समय सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। 

शुक्रवार सुबह साहिबा कब्रिस्तान के पास उपले लेने गई थी। उसका कहना है कि उसे युसूफ की कब्र से आवाज सुनाई दी। उसने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। परिजन युसूफ के घर पहुंचे और उसके पिता गाजूद्दीन और भाई यामीन को कब्र से आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। मृतक के परिजन कब्र पर पहुंचे। बाद में अन्य ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कब्र खोदने लगे लेकिन परिजनों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद मेरठ में भी मौलानाओं से बात की। 

धार्मिक गुरुओं ने परिजनों को बताया कि ऐसा संभव नहीं है। लेकिन इसके बाद भी अगर कब्र से दोबारा आवाज आती है तो कब्र खोद सकते हैं। ग्रामीण और परिजन देर शाम तक पास कब्र के पास बैठे रहे। मगर उन्हें कोई आवाज सुनाई नहीं दी। कुछ ग्रामीण इसे सिर्फ अंधविश्वास बता रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधान जय भाटी ने बताया कि कब्र खोदने का फैसला मृतक के परिजनों को लेना है। यदि वह ऐसा करने को कहेंगे तो कब्र खोदकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें